लंदन, 29 जून| इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने पेशेवर पुरुष काउंटी क्रिकेट सीजन को एक अगस्त से शुरू करने का फैसला किया है। ईसीबी ने कहा है कि जिस प्रारूप में काउंटी सीजन के बाकी बचे मैच खेले जाने हैं उन पर फैसला जुलाई की शुरुआत में 18 प्रथम श्रेणी काउंटी की सहमति के बाद लिया जाएगा और इसके बाद नया कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

Advertisement

महिला घरेलू सर्किट 2020 को आयोजित करने को लेकर ईसीबी प्रतिबद्ध है लेकिन यह नए महिला एलीट घरेलू ढांचे से अलग हो सकता है।

Advertisement

महिला एलीट घरेलू टूर्नामेंट पुरुष काउंटी सेटअप के बराबर है और इसे आठ क्षेत्रों से मिलकर बनाया गया है। महामारी के दौरान नई प्रतियोगिता के लिए नया ढांचा बनाना बहुत मुश्किल होगा।

महिलाओं और पुरुषों के घरेलू सीजन को लेकर प्लानिंग सरकार और स्वास्थ विशेषज्ञों की सलाह पर निर्भर रहेगी क्योंकि बोर्ड के लिए खिलाड़ियों, स्टाफ, अधिकारियों का स्वास्थ्य प्राथमिकता है।

ईसीबी बोर्ड ने साथ ही पुरुष प्रथम श्रेणी काउंटी खिलाड़ियों की ट्रेनिंग को शुरू करने के लिए एक जुलाई की तारीख तय की है।

ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरिसन ने कहा, "यह हमारे खेल के लिए अहम कदम है कि हम हमारे पुरुषों के घरेलू सीजन को एक अगस्त से शुरू करने को तैयार हैं। इस कदम का काउंटी क्रिकेट से जुड़ा हर शख्स स्वागत करेगा।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "इसके लिए 18 प्रथम श्रेणी काउंटी टीमों, प्रोफेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन और ईसीबी के बीच चर्चा की गई है। यह बात बताना जरूरी है कि सभी चर्चा में हमारे खिलाड़ियों, स्टाफ और अधिकारियों की सुरक्षा प्राथमिकता रही है। सरकार के निमयों के हिसाब से हम अपनी रणनीति और तैयारियां शुरू करेंगे।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार