WATCH: 'बाय-बाय रोहित', 2 रन पर आउट हुए रोहित इंग्लिश फैंस ने उड़ाया मज़ाक

Updated: Sat, Feb 24 2024 14:16 IST
WATCH: 'बाय-बाय रोहित', 2 रन पर आउट हुए रोहित इंग्लिश फैंस ने उड़ाया मज़ाक (Image Source: Google)

इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से फैंस को काफी उम्मीदें थी लेकिन वो पहली पारी में सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। जिम्मी एंडरसन की गेंद पर रोहित के बल्ले का किनारा लगा और विकेटकीपर बेन फोक्स ने आसान सा कैच पकड़कर औपचारिकता को पूरा किया। रोहित जब आउट होकर पवेलियन जा रहे थे तभी इंग्लिश फैंस उन्हें ट्रोल करते नजर आए।

इस समय सोशल मीडिया पर बार्मी-आर्मी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि रोहित जब पवेलियन की तरफ जा रहे होते हैं तभी इंग्लिश फैंस रोहित शर्मा को बाय-बाय कह रहे होते हैं। इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

अगर इस मुकाबले की बात करें तो इंग्लिश टीम ने टॉस जीतकर रांची टेस्ट में पहले बैटिंग करने का फैसला किया था जिसके बाद उन्होंने जो रूट की शतकीय पारी के दम पर 104.5 ओवर में 353 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने यशस्वी के अर्धशतक के दम पर दूसरे दिन टी-ब्रेक तक 4 विकेट के नुकसान पर 131 रन बना लिये हैं। खबर लिेखे जाने तक भारतीय टीम 222 रनों से पीछे है।

Also Read: Live Score

एक बार फिर से यशस्वी जायसवाल पर सभी की निगाहें होंगी क्योंकि भारत अपने चार विकेट गंवा चुका है। इन 4 विकेटों में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, रजत पाटीदार और रविंद्र जडेजा के बड़े विकेट शामिल हैं। फिलहाल जायसवाल और सरफराज खान क्रीज़ पर हैं और अगर इस जोड़ी ने भारत के लिए एक बड़ी साझेदारी नहीं की तो इस टेस्ट में भारत पिछड़ सकता है। ऐसे में दूसरे दिन का तीसरा और आखिरी सेशन काफी अहम होने वाला है।

TAGS

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें