क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग आईपीएल में खिलाड़ियों पर पैसों की जमकर बारिश होती है। आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग और अपनी चमक-धमक के चलते बीते दिनों काफी विवाद में भी रहा था। स्पॉट फिक्सिंग के चलते ही राजस्थान रॉयल्स और चैन्नई सुपर किंग्स टीम को बैन भी झेलना पड़ा था। अब इस बीच पूर्व RAW एंजेट एनके सूद ने आईपीएल को लेकर बड़ा खुलासा किया है।  

Advertisement

एनके सूद ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'IPL के अंदर बड़ा अंडरवर्ल्ड का हाथ है। यहां पर क्या होता है जब ये मैच होते हैं तो जो इनकी वाइफ वगैराह हैं वह बाथरूम के अंदर जाकर ड्रग्स वगैराह लेती हैं। ये जानकारी मुझे वहां पर मौजूद एक विटनेस ने दी थी और कुछ सामान भी भेजा था। और दूसरी बात यह है कि ये मैच फिक्स होते हैं।'

Advertisement

एनके सूद ने आगे कहा, 'आईपीएल के अंदर सट्टेबाजी में बंटी सजदेह काफी एक्टिव रहते हैं। ये वही बंटी सजदेह हैं जिनका बड़ा रोल है विराट कोहली की शादी कराने का अनुष्का शर्मा के साथ ये वही बंटी सजदेह है जिसकी बहन की शादी रोहित शर्मा से हुई है।' वीडियो लिंक में 5 मिनट 15 सेंकड के टाइम पर जाकर आप एनके सूद की इस बात को सुन सकते हैं।

मालूम हो कि आईपीएल 2021 कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते UAE में शिफ्ट कर दिया गया है। आईपीएल 2021 में अभी 31 मैच शेष हैं। रिपोर्टस की मानें तो आईपीएल के बाकी बचे मैच सितम्बर माह से शुरू हो सकते हैं। अभी तक बीसीसीआई की तरफ से इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार