भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला आज यानि 29 जून को बारबाडोस में खेला जाना है। टीम इंडिया ने 2007 के बाद से टी-20 वर्ल्ड कप और पिछले 10 सालों से कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है ऐसे में 140 करोड़ भारतीय फैंस को उम्मीद है कि उनका इंतज़ार इस फाइनल में खत्म होने वाला है। 

Advertisement

भारतीय टीम ये वर्ल्ड कप जीत जाए इसके लिए करोड़ों देशवासियों ने दुआएं करनी शुरू कर दी हैं जबकि देश के कई शहरों में पूजा और हवन भी किए जा रहे हैं। इस समय सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें फैंस को पूजा और हवन करते हुए देखा जा सकता है। ऐसा ही एक वीडियो पटना और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि फैंस भारतीय क्रिकेटर्स की तस्वीरों को सामने रखकर हवन और पूजन कर रहे हैं।

Advertisement

इस फाइनल से पहले ही फैंस ने सुबह-सवेरे से कई जगहों पर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

वहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस वर्ल्ड कप फाइनल से पहले भारतीय फैंस में डर का आलम है और इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि साउथ अफ्रीका के कप्तान  एडेन मारक्रम हैं। जी हां, मारक्रम का आईसीसी टूर्नामेंट में कप्तान के रूप में रिकॉर्ड 140 करोड़ भारतीयों को डरा रहा है। आईसीसी टूर्नामेंट में जब-जब मारक्रम ने अफ्रीका की कप्तानी की है वो उनके लिए वरदान साबित हुए हैं। वो पहले प्रोटियाज कप्तान हैं, जिन्होंने अपनी टीम को वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाया है और अगर वो टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को भारत पर जीत दिला पाते हैं, तो वो न केवल सीनियर क्रिकेट के वर्ल्ड कप को जीतने का आनंद उठाएंगे, बल्कि आईसीसी इवेंट्स में कप्तान के तौर पर अपनी लगातार जीत को भी बरकरार रखेंगे।

मारक्रम किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में कप्तान के तौर पर एक भी मैच नहीं हारे हैं, मतलब ये है कि उनका जीत प्रतिशत 100 का रहा है ऐसे में अगर वो भारत के खिलाफ फाइनल  भी जीत जाएं तो कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए लेकिन भारतीय टीम के हालिया फॉर्म को देखते हुए ये आसान नहीं होगा लेकिन मारक्रम का ये रिकॉर्ड भारतीय फैंस को डराने का काम जरूर कर रहा है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार