किंग्सटन, 6 सितम्बर | पाकिस्तान के युवा तेज गेंजबाज मोहम्मद हसनैन ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) के अपने पहले मैच में ही ऐसा प्रदर्शन किया कि भारतीय अभिनेता शाहरुख खान उनके प्रशंसक बन गए।

Advertisement

'रोजनामा पाकिस्तान' की रिपोर्ट के अनुसार, हसनैन ने सीपीएल में शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (टीकेआर) को जीत दिलाई। उन्होंने विपक्षी सेंट कीट्स एंड नेविस पैट्रियाट्स के तीन खिलाड़ियों के विकेट झटके। इनमें पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद हफीज का विकेट भी शामिल था।

Advertisement

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान हैं। वह हसनैन के प्रदर्शन से इतने खुश हुए कि मैच खत्म होने के बाद उन्होंने ड्रेसिंग रूम में जाकर हसनैन को गले लगा लिया और उन्हें जीत की बधाई दी। इस मौके पर ली गई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार