एमएस धोनी (MS Dhoni) ने गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 13 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 28 रन की पारी खेली। जिसकी बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। अपनी इस पारी के दौरान धोनी ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

धोनी आईपीएल में एक गेंदबाज के खिलाफ सबसे तेज 100 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। धोनी ने जयदेव उनादकट के खिलाफ 100 रन सिर्फ 42 गेंद में पूरे कर लिए हैं। 

Advertisement

बता दें कि इस मुकाबले में धोनी ने उनादकट के खिलाफ 7 गेंदों में 22 रन बनाए, जिसमें तीन चौकों, एक छक्का जड़ा और तीन रन भागकर पूरे किए। इसमें से 16 रन उन्होंने 20वें ओवर की आखिरी 4 गेंदों में बनाए। 

इस मामले में उन्होंने सुरेश रैना, एबी डी विलियर्स और कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा। रैना और डी विलियर्स ने संदीप शर्मा, वहीं पोलार्ड ने रविंद्र जडेजा के खिलाफ आईपीएल में 47 गेंदों में 100 रन पूरे किए हैं। 

मैच की बात की जाए तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। इसके जवाब में चेन्नई ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल की। चेन्नई की सात मैच में यह दूसरी जीत है और वो पॉइंट्स टेबल में नौंवे नंबर पर बनी हुई है।  
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार