21 फरवरी, सेंचुरियन (CRICKETNMORE)। सेंचुरियन टी- 20 में साउथ अफ्रीका के हेनरिक क्लासन कमाल करते हुए धमाल मचा रहे हैं। हेनरिक क्लासें ने केवल 22 गेंद पर अर्धशतक ठोक दिया है। लाइव स्कोर

Advertisement

ऐसा कर क्लासें साउथ अफ्रीकी टीम के तरफ से टी- 20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले एबी डीविलियर्स ने साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ टी- 20 इंटरनेशनल मैच में 21 गेंद पर अर्धशतक जमाया था तो वहीं क्विटंन डिकॉक ने 21 गेंद पर अर्धशतक साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ ही जमाया था। 

Advertisement

हेनरिक क्लासें 30 गेंद पर 69 रन बनाकर जयदेव उनादकट का शिकार बने।

आपको बता दें कि भारत की टीम ने पहले खेलते हुए 4 विकेट पर 188 रन बनाए थे जिसके बाद साउथ अफ्रीकी टीम धमाकेदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। खासकर क्लासें भारत के स्पिन गेंदाबाज युजवेंद्र चहल की मजकर क्लास ले रहे हैं। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार