ICC Women's T20 World Cup 2026, Pakistan Women vs Netherlands Women: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस मुकाबले में पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 37 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 126 रन बनाए, जिसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 89 रन पर सिमट गई। गुल फिरोजा की बल्लेबाजी के बाद कप्तान फातिमा सना और आयशा जफर की शानदार गेंदबाजी पाकिस्तान की जीत की सबसे बड़ी वजह रही।

Advertisement

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग चरण का 26वां मुकाबला शनिवार (27 जून) को पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला गया। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज गुल फिरोजा ने एक छोर संभाले रखा और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों में नाबाद 63 रन बनाए। उनकी इस जुझारू पारी में 9 चौके शामिल रहे। गुल फिरोजा को आयशा जफर का भी अच्छा साथ मिला।

दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 61 गेंदों में 79 रन की अहम साझेदारी की। आयशा जफर ने 29 गेंदों में 32 रन की उपयोगी पारी खेली। हालांकि इन दोनों के अलावा पाकिस्तान की अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहीं, जिसके चलते टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 126 रन ही बना सकी।

नीदरलैंड की ओर से गेंदबाजी में आइरिस ज़विलिंग ने 2 विकेट हासिल किए। वहीं हन्ना लैंडहीर, कैरोलिन डी लैंग, सिल्वर सीजर्स और हीदर सीजर्स को 1-1 सफलता मिली।

127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड के लिए कप्तान बैबेट डी लीडे ने एक छोर से संघर्ष करते हुए 41 गेंदों में 30 रन बनाए, जबकि सलामी बल्लेबाज हीदर सीजर्स ने 16 गेंदों में 24 रन जोड़े। लेकिन इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका।

Advertisement

नीदरलैंड की बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टीम की आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकीं। लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 18 ओवर में सिर्फ 89 रन पर ऑलआउट हो गई।

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान की ओर से गेंदबाजी में कप्तान फातिमा सना और आयशा जफर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट झटके। वहीं नशरा संधू और डायना बेग ने 1-1 विकेट हासिल किया।

इस जीत के साथ पाकिस्तान ने अपने अंतिम लीग मैच में आखिरकार जीत का खाता खोल ही लिया। ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में पाकिस्तानी टीम 5 में से 1 मैच जीतकर पांचवें स्थान पर रही, जबकि नीदरलैंड ने सभी पांच मैच गंवाए और 6 टीमों के ग्रुप में सबसे निचले पायदान पर रही।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार