India vs Bangladesh 1st Test Records: भारतीय क्रिकेट टीम ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को जीत के लिए 515 रनों, का विशाल लक्ष्य दिया। भारत के लिए इस मैच में पहली पारी में रविचंद्रन अश्विन ने वहीं दूसरी पारी में शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने शतक लगाया। इसके साथ ही इस मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड बन गया। 

Advertisement

अश्विन ने पहली पारी में 133 गेंदों में 133 रन (11 चौके और 2 छक्के) बनाए। दूसरी पारी में गिल ने 176 गेंदों में नाबाद 119 रन (10 चौके और 4 छक्के), वहीं पंत ने 128 गेंदों में 109 रन (13 चौके और 4 छक्के) की पारी खेली। 

Advertisement

एमएब चिदंबरम स्टेडियम में 90 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब एक टेस्ट में तीन भारतीय खिलाड़ियों ने शतक लगाए। बता दें कि इस मैदान पर पहला टेस्ट मैच फरवरी 1934 में भारत औऱ इंग्लैंड के बीच खेला गया था। 

गौरतलब है कि भारत ने गिल और पंत के शतक के दम पर दूसरी पारी 4 विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाकर घोषितक कर दी। पहली पारी में मिली 227 रन की बढ़त के चलते बांग्लादेश को सामने विशाल लक्ष्य रखा। 

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद खराब शुरूआत मिली लेकिन भारतीय टीम ने पहली पारी में 376 रन बनाए थे, जिसमें अश्विन के अलावा रविंद्र जडेजा ने 86 रन और यशस्वी जायसवाल ने 56 रन की पारी खेली थी। जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम पहली पारी मे 149 रन पर ऑलआउट हो गई। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार