इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर मार्क निकोलस ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट की मौजूदा समय की वर्ल्ड इलेवन टीम बनाई है। उन्होंने चौंकाते हुए अपनी इस टीम में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) को शामिल नहीं किया है और उनकी जगह पाकिस्तान के बाबर आजम (Babar Azam) को जगह दी है। उन्होंने ईएसपीएन क्रिकइफो में लिखे गए अपने कॉलम में अपनी इस टीम का ऐलान किया है।  

Advertisement

बता दें कि कोहली मौजूदा समय में दुनिया के अकेले ऐसे खिलाड़ी है, जिनकी तीनों फॉर्मेट में 50 से ज्यादा की औसत है। उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 70 शतक (वनडे 43, टेस्ट 27) दर्ज हैं। साथ ही उन्हें आईसीसी द्वारा दशक के बेस्ट क्रिकेटर के सम्मान के लिए भी नॉमिनेट किया गया है और इस अवॉर्ड की रेस में वह सबसे आगे हैं। 

Advertisement

लेकिन निकोलस ने यूएई में खेले गए आईपीएल 2020 में विराट कोहली के प्रदर्शन के चलते उन्हें टीम में नहीं चुना है। निकोलस ने इस टीम में सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी है और दोनों ही गेंदबाज हैं। 

निकोलस ने अपनी इस टीम में ओपनिंग की जिम्मेदारी डेविड वॉर्नर और क्विंटन डी कॉक को दी है। इसके बाद नंबर 3 के लिए बाबर आजम को चुना है। टीम के एकमात्र ऑलराउंडर बने स्टोक्स को चौथे नंबर पर रखा है। नंबर पांच पर केन विलियमसन और बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को जगह दी है। 
गेंदबाजी विभाग में दो स्पिनर और तीन तेज गेंदबाज रखे हैं। बतौर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और राशिद खान, वहीं तेज गेंदबाजों में जोफ्रा आर्चर, कागिसो रबाडा और जसप्रीत बुमराह को चुना है। 

मार्क निकोलस की फेवरेट वर्ल्ड XI (Mark Nicholas all-format World XI)

डेविड वॉर्नर, क्विंटन डी कॉक, बाबर आजम, बेन स्टोक्स, केन विलियमसन, जोस बटलर, रविचंद्रन अश्विन, राशिद खान, जोफ्रा आर्चर, कागिसो रबाडा, जसप्रीत बुमराह

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार