चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने अपने पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) को 10 विकेट से हराकर आईपीएल सीजन 13 में धमाकेदार वापसी की थी। इस जीत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। लगातार मिल रही हार के चलते सीएसके के सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन (Shane Watson) की बल्लेबाजी पर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे हालांकि पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने वॉटसन का बचाव किया था।

Advertisement

एक वेब पोर्टल को दिए इंटरव्यू के दौरान गौतम गंभीर ने कहा था कि, 'मैं शेन वॉटसन को कभी भी टीम से ड्रॉप नहीं करूंगा। सीएसके की टीम का पूरा बल्लेबाजी क्रम बहुत ही थका हुआ लग रहा है। केदार जाधव फीके लग रहे हैं। अंबाती रायडू भी रंग में नहीं दिख रहे हैं। मुझे पता है कि शेन वॉटसन सर्वश्रेष्ठ फॉर्म मे नहीं हैं। लेकिन फिर भी मैं शेन वॉटसन को आगे के 4-5 मैचों के लिए मौका दूंगा।'

Advertisement

गौतम गंभीर का यह बयान उस वक्त सही साबित हुआ जब सीएसके के सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ दमदार वापसी करते हुए 53 गेंदो में 83 रन जड़ दिए थे। वॉटसन ने अपनी पारी के दौरान 11 चौके और 3 छक्के भी लगाए थे। वॉटसन को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरुस्कार से नवाजा गया था।

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स अपना अगला मुकाबला 7 अक्टूबर को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी। अंक तालिका की बात करें तो 5 मैचों में 2 जीत के साथ सीएसके की टीम छठवें स्थान पर है वहीं मुंबई की टीम 6 मैचों में से 4 जीत के साथ टॉप पर बनी हुई है। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार