नई दिल्ली, 16 अगस्त | पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीबी चंद्रशेखर का दिल का दौरा पड़ने के कारण गुरुवार को निधन हो गया। क्रिकइंफो ने तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (टीएनसीए) के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि तमिलनाडु के पूर्व बल्लेबाज चंद्रशेखर का छह दिन बाद 58वां जन्मदिन था। 

Advertisement

चंद्रशेखर 1987-88 में दूसरी बार रणजी ट्रॉफी जीतने वाली तमिलनाडु क्रिकेट टीम के सदस्य थे। उन्होंने उस समय उत्तर प्रदेश के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में 160 रन और रेलवे के खिलाफ फाइनल में 89 रन की पारी खेली थी। 

Advertisement

चंद्रशेखर ने 1988 से 1990 के बीच केवल सात वनडे खेले थे जिनमें उन्होंने 88 रन बनाये थे। वनडे में उनके नाम एक अर्धशतक दर्ज है, जोकि उन्होंने इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाए थे।

चंद्रशेखर ने 81 प्रथम श्रेणी मैचों में 4999 रन बनाये जिसमें नाबाद 237 रन उनका उच्चतम स्कोर रहा। जब ग्रेग चैपल भारतीय टीम के कोच थे तब वह राष्ट्रीय कोच भी रहे थे। इसके अलावा वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के क्रिकेट मैनेजर भी थे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार