इस्लामाबाद, 31 मई (आईएएनएस)| पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी अजमत राणा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे। मशहूर वेबसाइट के अनुसार, अजमत ने पाकिस्तान के लिए 1980 में लाहौर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेला और 1978 में भारत के खिलाफ दो अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैचों में हिस्सा लिया।

अजमत के नाम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 47.62 के औसत से 6001 रन हैं। अजमत पाकिस्तान के टेस्ट खिलाड़ी शफकत राणा और अंपायर शकूर राणा के छोटे भाई थे।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष शहरयार खान और मुख्य संचालनाधिकारी सुब्हान अहमद ने अजमत के निधन पर शोक जताया है।

पीसीबी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार शहयार ने अजमत के परिवार को भेजे शोक संदेश में कहा है, "मैं अजमत के निधन पर बेहद दुखी हूं।"

सुब्हान अहमद ने शफकत और शकूर को भेजे अपने शोक संदेश में कहा है, "पीसीबी का हर सदस्य और देश का पूरा क्रिकेट जगत दुख की इस घड़ी में आप लोगों के साथ है।"

एजेंसी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार