आईसीसी वर्ल्ड कप की शुरुआत 17 अक्टूबर को होगी। इसके लिए सभी टीमों ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है।
इसी बीच भारत के पूर्व चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी 17 सदस्यीय दल का ऐलान किया है। उन्होंने अपनी इस टीम में ओपनर के लिए तीन विकल्प रखे हैं जिसमें पहला नाम रोहित शर्मा का है तो वही दूसरा शिखर धवन और तीसरा पृथ्वी शॉ का। इसके अलावा केएल राहुल भी ओपनिंग कर सकते हैं।
इसके अलावा उन्होंने मिडिल ऑर्डर में कप्तान विराट कोहली के अलावा केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव को जगह दी है। मुख्य विकेटकीपर के तौर पर उनके पास पंत है। दूसरे विकेटकीपर के तौर पर उन्होंने ईशान किशन और संजू सैमसन में से किसी एक को रखने की बात की है।
ऑलराउंडरों की लिस्ट में उन्होंने रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, क्रुणाल पांड्या और हार्दिक पांड्या को रखा है। तेज गेंदबाजों की बात करे तो उन्होंने जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज और भुवनेश्वर कुमार को रखा है।
एमएसके प्रसाद द्वारा चुनी गई वर्ल्ड कप के लिए स्क्वाड कुछ ऐसी दिखती है -
शिखर धवन, रोहित शर्मा, पृथ्वी शॉ, विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ऋषभ पंत, ईशान किशन / संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, कुणाल पांड्या, वरुण चक्रवर्ती / युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह , मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार