अंग्रेजी क्रिकेट में नस्लवाद कांड के खुलासे के बाद इंग्लैंड क्रिकेट में भूचाल आ चुका है। यॉर्कशायर के पूर्व खिलाड़ी अजीम रफीक ने  गवाही के दौरान कुछ ऐसी बातें कहीं जो किसी को भी हिलाकर रख दे। लीड्स एम्प्लॉयमेंट ट्रिब्यूनल के समक्ष अजीम रफीक ने ना केवल गवाही दी बल्कि उत्पीड़न से जुड़े हुए सबूत भी पेश किए। गवाही के दौरान अजीम रफीक का चेहरा देखने लायक था वह काफी ज्यादा इमोशनल थे।

Advertisement

30 वर्षीय अजीम रफीक के आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी होने के कारण उनके साथ दुर्व्यवहार हुआ था। इसके अलावा गवाही में उन्होंने इंग्लैंड के मौजूदा और पूर्व क्रिकेटर्स पर नस्लीय टिप्पणियां करने के आरोप लगाया है।

अजीम रफीक ने इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज मैथ्यू होगार्ड पर आरोप लगाते हुए कहा, 'वह मैथ्यू होगार्ड था जिसने मुझे ‘राफा द काफिर’ कहना शुरू किया। उस समय मैं यह नहीं समझ पाया था कि ये एक नस्लवादी गाली थी। क्लब में मेरा उपनाम राफा था इसलिए उन्होंने मुझे ‘राफा द काफिर’ कहना शुरू कर दिया था।'

अजीम रफीक ने आगे कहा, 'मुझे लगा कि वह ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि यह तुकबंदी है। बाद में मुझे पता चला कि काफिर का क्या मतलब है। यह एक नस्लवादी टिप्पणी थी।'

एलेक्स हेल्स पर लगाया गंभीर आरोप: इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज एलेक्स हेल्स के बारे में बोलते हुए अजीम रफीक ने कहा, 'केविन शब्द काले लोगों के लिए गैरी बैलेंस द्वारा इस्तेमाल किया गया एक अपमानजनक शब्द था। एलेक्स हेल्स उन खिलाड़ियों में से एक थे जिन्होंने इस शब्द को उठाया। यहां तक ​​​​कि अपने कुत्ते का नाम ‘केविन’ भी रखा, क्योंकि वह काला था। यह नफरत करने वाला है, लेकिन इसको मजाक के तौर पर लिया गया था।’

चेतेश्वर पुजारा के साथ भी हुआ था बुरा बताव: जो लोग गोरी चमड़ी के नहीं होते थे उसे वो लोग स्टीव कहते थे। चेतेश्वर पुजारा को भी वो स्टीव कहकर बुलाते थे, क्योंकि वे उसका नाम बोल नहीं पाते थे।  पुजारा को दुनिया भर के हाई-प्रोफाइल खिलाड़ियो ने ‘स्टीव’ कहा था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार