9 अगस्त (नई दिल्ली) । मैनचेस्टर टेस्ट में तीसरे दिन लंच से पहले इंग्लैंड ने 8 विकेट के नुकसान पर 325 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड ने पहली पारी में 173 रनों की बढ़त बना ली है। क्रिस वोक्स (6) और स्टुअर्ट ब्रॉड (0) नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड ने पहले सेशन में जो रूट और जॉस बटलर का विकेट खोया।
Advertisement
आज इंग्लैंड आज 6 विकेट के नुकसान पर 237 रनों से आगे खेलने उतरी थी। इंग्लैंड के लिए जो रूट और जॉस बटलर ने सातवें विकेट के लिए 134 रन जोड़े। पकंज सिंह ने जो रूट(77) को आउट कर के इस साझेदारी को तोड़ा। इसी के साथ पकंज सिंह ने अपना पहला इंटरनेशनल विकेट लिया। इसके बाद पकंज सिंह ने खतरनाक दिख रहे जॉस बटलर (70) को चेतेश्वर पुजारा को आउट किया।
Advertisement