5 अगस्त। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने एक बार फिर पूर्व दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी को आड़े हाथों लिया है और कहा है कि उन्होंने अपने बेटे अंगद को दिल्ली क्रिकेट में शामिल करने के लिए कई जतन किए थे।

Advertisement

गंभीर इससे पहले नवदीप सैनी के पदार्पण मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद बेदी और चेतन चौहान के खिलाफ बोले थे, जिसके जवाब में बेदी ने गंभीर के आरोपों को बेबुनियाद बताया था। बेदी के जवाब के बाद एक बार फिर गंभीर पूर्व स्पिनर पर आक्रामक हो गए हैं। 

Advertisement

बेदी ने गंभीर की बात को नकराते हुए कहा था कि वह, "गंभीर वर्चस्व हासिल करने के लिए नीचे नहीं गिर सकते।"

गंभीर ने इसके जवाब में ट्वीट किया, "बिशन सिंह बेदी दबदबा कायम करने के लिए नीचे गिरने की बात कर रहे हैं। यह वो शख्स है, जो अपने नकाबिल बेटे का चयन कराना चाहता था और चेतन चौहान अपने भतीजे को डीडीसीए टीम में लाना चाहते थे। आप पर शर्म है? मैं यहां साथ ही 2013 में बेदी के नवदीप सैनी पर दिए गए बयान को पोस्ट कर रहा हूं।"

गंभीर ने अपनी पोस्ट में 2013 का वो पत्र लगाया है जिसमें बेदी ने सैनी की यह कहते हुए खिलाफत की थी कि वह दिल्ली एनसीआर के नहीं हैं। 

सैनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच में तीन विकेट लिए थे। इसी के बाद गंभीर ने ट्वीट पर डीडीसीए के पूर्व सदस्य चेतन चौहान और बेदी के सैनी का दिल्ली की रणजी ट्रॉफी टीम में शामिल न करने की बात का जिक्र किया था। 

Advertisement

चेतन और बेदी ने सैनी को दिल्ली की टीमें में शामिल न करने की बात की थी तो वहीं गंभीर ने सैनी का पक्ष लेते हुए इन दोनों की खिलाफत की थी। उस समय गंभीर दिल्ली की टीम के कप्तान हुआ करते थे। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार