20 अप्रैल, नई दिल्ली। रॉबिन उथप्पा औऱ कप्तान गौतम गंभीर की शानदार पारी की बदौलत बीती रात मोहाली में हुए आईपीएल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ जीत दर्ज करी। शानदार जीत के बाद पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने इन दोनों की भारतीय टीम में वापसी की बात कही है।

महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि मौजूदा समय में जिस तरह से गौतम गंभीर बल्लेबाजी कर रहे हैं उसे देखने के बाद लगता है कि वह भारतीय टीम में वापसी करने का दम रखते हैं। वह आगे बढ़कर अपनी टीम को लीड कर रहा है उससे लगता है कि वो भारतीय टीम में वापसी कर सकता है, उसे इस तरह से खेलते देख अच्छा लग रहा है।

 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर औऱ कमेंटटेटर आकाश चोपड़ा ने ट्वीट कर रॉबिन उथप्पा की जमकर तारीफ करी। आकाश ने लिखा कि 'उथप्पा को अब टीम इंडिया की T20 टीम में चुना जाना चाहिए, क्या आप इससे सहमत हैं?' गौतम गंभीर ने आईपीएल 9 में अब तक खेले गए चार मैचों में 226 रन बनाकर ऑरेंज कैप पहने हुए हैं। वहीं रॉबिन उथप्पा ने 4 मुकाबलों 33.50 के औसत से 134 रन बनाए हैं। जिसमें 1 अर्धशतक शामिल है।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार