भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने डब्ल्यू. वी रमन को भारतीय महिला टीम के कोच पद पर बरकरार नहीं रखे जाने को लेकर नाराजगी जताई है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, गांगुली ने आधिकारिक रूप से इस मामले को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की है।

Advertisement

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज रमन को क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने महिला टीम के कोच पद पर बरकरार नहीं रखा था और उनकी जगह रमेश पवार को टीम का नया कोच बनाया था।

Advertisement

गांगुली ने पवार के चयन को लेकर कुछ नहीं कहा, लेकिन उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि जिस कोच के नेतृत्व में टीम वैश्विक टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची, उन्हें पद पर बरकरार नहीं रखा गया। ऐसा समझा जाता है कि टीम के कुछ सीनियर खिलाड़ियों ने रमन की शिकायत की थी लेकिन बीसीसीआई के अध्यक्ष का मानना है कि रमन को पद पर बनाए रखना चाहिए था।

भारत ने 2020 में हुए टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय महिला टीम को इस साल मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई घरेलू सीरीज में भी हार का सामना करना पड़ा था। महिला क्रिकेट में जो लोग शामिल हैं, उन्होंने कहा कि गांगुली को सीएसी के फैसला का सम्मान करना चाहिए। गांगुली को पता होना चाहिए कि सीएसी एक स्वत्रंत संस्था है।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार