7 अप्रैल,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने गुजरात लॉयंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बेहतरीन पारी खेलकर इतिहास रच दिया। गंभीर ने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मालमे में संयुक्त रूप से नंबर 1 काबिज हो गए हैं। गंभीर ने केकेआर के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का 32वां अर्धशतक जमाया। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मालमे में डेविड वॉर्नर की बराबरी कर ली।

Advertisement

आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज गौतम गंभीर 32 अर्धशतक डेविड वॉर्नर 32 अर्धशतक रोहित शर्मा 29 अर्धशतक सुरेश रैना 28 अर्धशतक विराट कोहली 26 अर्धशतक इसके अलावाक्रिस लिन की तूफानी पारी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात लॉयंस के खिलाफ एक नया रिकॉर्ड बना लिया। जीत के लिए 184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर के लिए विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस लिन और कप्तान गौतम गंभीर ने मिलकर पावरप्ले में बिना कोई विकेट खोए 73 रन जोड़े।

यह पिछले 10 सालों में कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा पावरप्ले में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। केकेआर के लिए लिन ने तूफानी पारी खेलते हुए 19 गेंदों में 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके अलावा लिन और गंभीर ने मिलकर पहले विकेट के लिए 46 गेंदों मे 100 रन जोड़े। यह आईपीएल में कोलाकाता के लिए पहले विकेट के लिए सबसे तेज 100 रन है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार