कोलकाता,15 मई। बीती रात ईडन गार्डन में हुए बारिश से प्रभावित मुकाबले में केकआर ने राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स को 8 विकेट (डकवर्थ लुईस नियम के तहत) से हरा दिया। इस जीत के साथ कोलकाता ने 2 महत्वपूर्ण अंक हासिल किए औऱ अपनी प्लेऑफ की राह और आसान कर ली। लेकिन यह मुकाबला निजी तौर पर विनिंग कप्तान गौतम गंभीर के लिए अच्छा नही रहा। इस मुकाबले में गंभीर ने ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया जिसे वह जल्द ही भुलाना चाहेंगे।

Advertisement

पुणे के खिलाफ आर अश्विन की पहली गेंद पर LBW होते ही गौतम गंभीर आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा सात बार पहली बॉल पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए।  हरभजन सिंह और अमित मिश्रा भी 7-7 बार पहली बॉल पर आउट हो चुके हैं।

Advertisement

गौतम गंभीर के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा 12 बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। उनके अलावा मुंबई इंडियंस के हरभजन सिंह 12 बार शून्य के स्कोर पर आउट हुए है।

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार