28 जून। यह बताते हुए कि हार्दिक पांड्या की बल्लेबाजी तकनीक में कमियां हैं, पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने कहा कि वह भारतीय खिलाड़ी को दुनिया के सबसे बेहतरीन हरफनमौला खिलाड़ियों की सूची में शामिल कर सकते हैं।

Advertisement

वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरुवार को पांड्या ने 46 रनों की तेज आक्रामक पारी खेलते हुए भारत के स्कोर को 268 तक पहुंचाया। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के साथ मिलकर 70 रनों की साझेदारी भी की। उन्होंने एक विकेट भी लिया। 

Advertisement

रज्जाक ने ट्वीटर पर लिखा, "आज मैं हार्दिक पांड्या को करीब से देख रहा था और गेंद को हिट करते समय मुझे उनके शरीर का संतुलन सही नहीं लगा। मैंने उनका फुटवर्क भी देखा जिससे पता चला कि वह इसकी वजह से भी आउट हो जाते हैं।"

रज्जाक ने कहा, "अगर मैं उन्हें कोचिंग दे पाऊं, उदाहरण के लिए यूएई में, तो मैं उनको दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला खिलाड़ियों में से एक बना सकता हूं। अगर बीसीसीआई उन्हें एक बढ़िया ऑलराउंडर बनना चाहती है तो मैं हमेशा उपलब्ध हूं।"

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार