ग्लेन मैक्सवेल (56) और कप्तान विराट कोहली (51) की जबरदस्त बल्लेबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने यहां दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल के 39वें मैच में मुंबई इंडियंस को 166 रनों का लक्ष्य दिया है। इस दौरान आरसीबी फैंस का सबसे ज्यादा मनोरंजन मैक्सवेल ने किया।

Advertisement

मैक्सवेल ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाज़ों पर बिल्कुल भी तरस नहीं खाया और तेज़ गेंदबाज़ों से लेकर स्पिनर्स तक सभी के खिलाफ कलात्मक शॉट लगाए। बुमराह की गेंद पर आउट होने से पहले मैक्सवेल ने 37 गेंदों पर 56 रनों की आतिशी पारी खेली।

Advertisement

इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 3 लंबे छक्के भी देखने को मिले। मैक्सवेल ने अपनी बल्लेबाज़ी के दौरान सबसे ज्यादा रन स्विच हिट और रिवर्स हिट के ज़रिए बटोरे। उन्होंने मुंबई के पेसर्स से लेकर स्पिनर तक सभी के खिलाफ ये शॉट लगाए। मैक्सवेल का ये रूप देखकर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा भी घबराए हुए नजर आए।

मुंबई के गेंदबाज़ों के साथ जिस तरह से मैक्सवेल ने खिलवाड़ किया, वो फैंस को काफी पसंद आ रहा है और यही कारण है कि सोशल मीडिया पर इस धाकड़ बल्लेबाज़ की जमकर तारीफ की जा रही है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार