7 फरवरी, होबार्ट (CRICKETNMORE)। त्रिकोणीय टी- 20 सीरीज में खेले गए दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया की इस शानदार जीत में ग्लैन मैक्सवेल हीरो रहे। स्कोरकार्ड

Advertisement

ग्लैन मैक्सवेल टी- 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक और 2 विकेट लेने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। इसके अलावा मैक्सवेल टी- 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2 शतक भी पूरे करने में सफल रहे।

Advertisement

आपको बता दें कि मैक्सवेल ने 58 गेंद पर 103 रन की शानदार पारी खेली है। मैक्सवेल की धमाकेदार पारी के कारण ही ऑस्ट्रेलियाई टीम मैच जीतने में सफल रही।

2 टी- 20 इंटरनेशनल शतक जमाने वाले मैक्सवेल पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं और साथ ही लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक जमाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज भी ग्लैन मैक्सवेल बन गए हैं।

गौरतलब है कि इंग्लैंड की टीम ने पहले खेलते हुए 155 रन बनाए थे जिसे ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 18.3 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार