बिग बैश लीग 2021-22 के 51वें मैच में मेलबर्न स्टार्स ने ब्रिस्बेन हीट को 8 विकेट से हरा दिया और अभी भी अपनी आगे पहुंचने की उम्मीदों को ज़िंदा रखा है। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ब्रिस्बेन ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए लेकिन ग्लेन मैक्सवेल की टीम ने ये लक्ष्य सिर्फ13.5 ओवर में ही हासिल कर लिया।

Advertisement

इस मैच में मैक्सवेल ने बल्ले से तो 37 रनों की पारी खेली ही लेकिन फील्डिंग के दौरान भी वो छाए रहे और फील्डिंग के दौरान ग्लेन मैक्सवेल ने एक ऐसा कैच पकड़ा जो अद्भुत और अविश्वसनीय था। इस कैच को पकड़ने के बाद उन्हें खुद भी यकीन नहीं हुआ लेकिन इस कैच के बाद उन्होंने एक हाथ से ही एक बार फिर कैच पकड़ लेकिन फर्क सिर्फ इतना था कि वो कैच डगआउट से पकड़ा गया था।

Advertisement

 जी हां, ये कैच मैक्सवेल ने मेलबर्न की बल्लेबाज़ी के दौरान पकड़ा जब मिचेल स्वेपसन की गेंद पर मार्कस स्टोइनिस ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का लगाया और मैक्सवेल ने डगआउट में एक हाथ से कैच पकड़कर फील्डर को गेंद वापस थमा दी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कुल मिलाकर देखा जाए तो इस मैच में मैक्सवेल ही छाए रहे फिर चाहे वो ग्राउंड के अंदर बल्ले और फील्डिंग की बात हो या फिर ग्राउंड के बाहर लाइमलाइट लूटना हो। बिना किसी हैरानी के मैक्सवेल इस मैच के मैन ऑफ द मैच भी रहे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार