Glenn Phillips Catch Video: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 (CPL 2026) का 22वां मुकाबला मंगलवार, 01 सितंबर को त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में खेला गया था जहां Guyana Amazon Warriors ने 185 रन डिफेंड करके Trinbago Knight Riders को 9 रनों से मात दी। गौरतलब है कि इसी बीच GAW के स्टार खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) ने बाउंड्री पर बेहद ही हैरतअंगेज कैच पकड़ा। उनके कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये घटना त्रिनबागो नाइट राइडर्स की पारी के तीसरे ओवर में घटी। गुयाना अमेज़न वॉरियर्स के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ ड्वेन प्रिटोरियस करने आए थे जिनकी पहली ही गेंद पर सुनील नारायण ने छक्का मारने के इरादे से पुल शॉट खेल दिया। उन्होंने गेंद को अपने बैट से अच्छे से मिडिल किया था जिसे देखकर सभी को लगा था कि उन्हें पूरे छह रन मिलेंगे।
हालांकि तभी बाउंड्री पर ग्लेन फिलिप्स का करिश्मा देखने को मिला। वो डीप स्क्वायर लेग पर तैनात थे और उन्होंने बाउंड्री के बेहद करीब अपने एक हाथ से गोली की रफ्तार से उड़ती गेंद को हवा में रोक दिया। ध्यान दें कि एक पल के लिए उनकी नज़रे गेंद से हट गई थी और फिर उन्होंने अचानक से खुद को रोका। इसके बाद सही समय पर अपना दायां हाथ आगे बढ़ाया और गेंद को एक हाथ से लपका।
गौरतलब है कि ग्लेन फिलिप्स खुद ये कैच पकड़कर हैरान थे। उनके हैरतअंगेज कैच के कारण ही सुनील नारायण को 2 गेंद पर 1 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटना पड़ा। CPL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।
मैच का हाल: त्रिनिदाद के मैदान पर Trinbago Knight Riders ने टॉस जीतकर Guyana Amazon Warriors को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने बारिश बाधिक मुकाबले में अपनी पारी के 16 ओवर में 5 विकेट खोकर 185 रन बनाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
खेल में बारिश के खलल के कारण त्रिनबागो नाइट राइडर्स को 16 ओवर में 182 रन बनाने का लक्ष्य मिला जिसका पीछा करते हुए TKR की टीम 7 विकेट खोकर 172 रन ही जोड़ पाई और ऐसे गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने ये मुकाबला 9 रनों से जीता।