21 जून। वर्ल्ड कप 2019 की तैयारी सभी टीमों ने शुरू कर दिया है। हर टीम अपने परफेक्ट प्लेइंग इलेवन को लेकर रणनीति तैयार करने में लगी है।

Advertisement

ऐसे में इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रीम स्‍वान ने वर्ल्ड कप 2019 को लेकर एक खास बयान दे दिया है। ग्रीम स्‍वान के अनुसार जो टीम साल 2019 का वर्ल्ड कप जीत सकती है वो टीम कोई और नहीं बल्कि इंग्लैंड की टीम है। दुनिया की टॉप 10 सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर

 
Advertisement

 

ग्रीम स्‍वान का कहना है कि इंग्लैंड की टीम के पास वनडे क्रिकेट के लिए पर्याप्त खिलाड़ी हैं जो वर्ल्ड कप में किसी टीम को हरा सकती है। ग्रीम स्‍वान ने कहा कि अभी बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्‍स के टीम में आने से इंग्लैंड वर्ल्ड कप जीतने की प्रबल दावेदार बन गई है।

इसके साथ - साथ ग्रीम स्वान ने कहा कि इंग्लैंड की टीम ने जिस तरह से वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया है उससे इंग्लिश टीम का मनौबल काफी बढ़ा है।

वहीं पूर्व स्पिनर स्वान ने माना कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में बैन झेल रहे स्टीव स्मिथ और वॉर्नर के ना होने से यकिनन कंगारू टीम कमजोर पड़ गई है और वर्ल्ड कप 2019 में अच्छा परफॉर्मेंस कर पाने की उम्मीद लगभग ना के बराबर है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार