26 जनवरी।  भारत ने अपने 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ऑकलैंड में भी अपना विजयी तिरंगा लहरा दिया है। भारतीय क्रिकेट टीम ने लोकेश राहुल (नाबाद 57) के लगातार दूसरे अर्धशतक की मदद से रविवार को यहां ईडन पार्क मैदान पर खेले गए दूसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हरा दिया।

Advertisement

इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने पहला मैच भी छह विकेट से जीता था। यह पहली बार है जब भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दो टी-20 मैच जीते हैं। केएल राहुल को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

Advertisement

आपको बता दें कि मैच के बाद रोहित शर्मा, मार्टिन गप्टिल और युजवेंद्र चहल एक दूसरे के साथ मजाक करते हुए नजर आए जिसने हर क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लिया।

दरअसल युजवेंद्र चहल मार्टिन गप्टिल का टांग खिंचाई करना चाह रहे थे लेकिन गप्टिल ने चहल को लेकर ही हिन्दी में मजाक कर दिया जिससे हर कोई हैरान रह गया।

इतना ही नहीं रोहित शर्मा ने जब गप्टिल के मुंह से हिन्दी में चहल के लिए अपशब्द सुनी तो अपनी हंसी नहीं रोक पाए और खिलखिलाकर हंस पड़े।  

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार