जुलाई 06, मुंबई (CRICKETNMORE): क्रिकेट के पिच पर उम्दा प्रदर्शन करने वाले दो देशों के क्रिकेटर अब जल्द एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में धमाल मचाने वाले हैं। जी हां, भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर जल्द एक कॉमेडी शो में जज की भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह भी पढ़े भज्जी का ये रूप देखने लायक था।

Advertisement

भज्जी और शोएब लाइफ ओके पर दिखाए जाने वाले कॉमेडी शो “इंडियन मजा लीग” में जज के रूप में दर्शको का मनोरंजन करेंगे।

Advertisement

गौरतबल है कि इससे पहले भी हरभजन सिंह और शोएब अख्तर किसी शो में एक साथ दिख चुके हैं। पिछले साल कपिल शर्मा के शो पर दोनों गेस्ट के तौर पर आए थे जहां शोएब ने पाकिस्तान क्रिकेट का काफी मजाक बनाया था जिससे उनके फैंस औऱ पाकिस्तानी मीडिया में खासा नाराजगी का मंजर देखने को मिला था। यह भी पढ़े शोएब ने किया हरभजन पर कटाक्ष।

इसी कड़ी में मीडिया से बातचीत करते हुए शोएब ने बताया कि मैंने ड्रेसिंग रूम में काफी मस्ती की है। उन्होंने मोहम्मद यूसुफ, शोएब मलिक, वसीम अकरम और इंजमाम उल हक जैसे क्रिकेटर्स का नाम लेते हुए कहा कि मैनें इनके साथ काफी मस्ती की है। हम मिमिक्री किया करते थे और जोक्स सुनाया करते थे। उन्होंने आगे बताया कि प्रोफेशनल खेल में काफी प्रेशर होता है और उसे हल्का करने के लिए प्लेयर्स मजाक के जरिए खुद को फ्रेश रखते हैं। यह भी पढ़ें जब भज्जी ने एक क्रिकेटर को कहा गर्भवती।

आपको बता दे कि हाल ही में हरभजन सिंह ने अपने जन्मदिन से एक दिन पहले एक टीवी शो पर कई राज खोले जिसमें उन्होंने शोएब के बारे में बात करते हुए चुटकी भी ली।

भज्जी ने क्रिकेट की पुरानी योदों को ताजा करते हुए बताया कि एक बार शोएब ने उन्हें और युवराज सिंह को पटक-पटक कर मारा था।

Advertisement

हालाकि इस पर शोएब का बयान सामने आया जिसपर उन्होंने कहा कि हरभजन सिंह ने बिना बात के तिल का ताड़ बना दिया। यह भी पढ़े जब शोएब ने की थी भज्जी की पिटाई।

अब जब दो दिग्गज एक साथ शो को जज करते नजर आएंगे तो जाहिर तौर पर क्रिकेट प्रेमियों को उनकी ये अदा रास आने वाली है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार