नई दिल्ली, 26 अप्रैल (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हरभजन सिंह ने बुधवार को विमानन कंपनी जेट एयरवेज के पायलट पर एक भारतीय यात्री के खिलाफ 'नस्ली' टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए इस पर सख्त ऐतराज जताया और पायलट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि पायलट ने एक महिला के साथ भी दुर्व्यवहार किया और एक दिव्यांग व्यक्ति के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणी की।

Advertisement

हरभजन इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने ट्विटर के जरिये इस घटना को उजागर किया।

Advertisement

हरभजन ने बताया कि बन्र्ड हॉसलीन नाम के पालयट ने एक महिला के साथ 'धक्का मुक्की की और दिव्यांग व्यक्ति के लिए भी अपशब्द का इस्तेमाल किया।' उसने उन्हें 'ब्लडी इंडियंस' कहा।
हरभजन ने पायलट को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह भारतीय जमीन पर काम कर कमाई करते हैं और इसके बावजूद यहां के लोगों का अपमान करते हैं।

उन्होंने अपने पहले ट्वीट में लिखा, "जेट एयरवेज के पायलट बन्र्ड हॉसलीन ने मेरे साथी भारतीय से कहा कि 'मेरे विमान से निकल जाओ यू ब्लडी इंडियंस', जबकि वह यहीं अपनी कमाई कर रहे हैं।"

उन्होंने लिखा, "पायलट ने न केवल नस्ली टिप्पणी की, बल्कि एक महिला के साथ धक्का-मुक्की भी की और एक दिव्यांग व्यक्ति के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया.. घोर अपमान, शर्मनाक जेटएयरवेज।"

Advertisement

पायलट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए हरभजन ने लिखा, "कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए और देश में ऐसी घटनाएं नहीं होने दी जाएगी और न ही इन्हें बर्दाश्त किया जाना चाहिए।"

हरभजन ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए कुछ वक्त निकाला है। वह मंगलवार को अलीबाग गए थे, जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर डाला।

Advertisement

 

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार