ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2021 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया है। पाकिस्तान को मिली इस हार के बाद तेज गेंदबाज हसन अली जमकर ट्रोल हो रहे हैं। पाकिस्तानी फैंस इस हार का ठीकरा हसन अली के उस कैच पर फोड़ रहे हैं जो उन्होंने अहम मौके पर छोड़ा था। इस बीच टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने हसन अली का साथ दिया है और पाकिस्तानी फैंस को करारा जवाब दिया है।

Advertisement

हरभजन सिंह ने कहा, 'कल हसन अली ने कैच छोड़ा उसके बाद कहा गया कि उन्होंने कैच छोड़ा इस वजह से वो लोग मैच हार गए। दबाव वाले मैचों में अक्सर ऐसा देखा गया है कि कैच छूट जाते हैं। हसन अली एक प्लेयर है और वो अपना बेस्ट दे रहा है। ऐसे में उसको गाली देना उसके परिवार वालों को गाली देना ये गलत है। हमेशा याद रखिए कि एक टीम जीतती है या फिर टीम हारती है।'

Advertisement

हरभजन सिंह ने आगे कहा, 'ऑस्ट्रेलिया में अनुभव काफी है उसे बड़े मैच में दबाव झेलना आता है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम में थोड़ा सा अनुभव की कमी दिखी। अहम मौकों पर उनकी सोच गलत हो गई। अगर वो नर्व को होल्ड करते अच्छी तरह से तो मुझे लगता है कि वो जीत सकते थे। पाकिस्तान की टीम ने 176 रन बनाए जो सेमीफाइनल जैसे अहम मुकाबले में बहुत होते हैं।'

बता दें कि सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 176 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। मैथ्यू वेड को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार