मुंबई, 10 नवंबर (CRICKETNMORE)| हास्यप्रद टेलीविजन शो 'मजाक मजाक में' के जज रह चुके दिग्गज भारतीय स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। हरभजन को आगामी टेलीविजन रियेलिटी शो 'रोडीज' के नए संस्करण में जज की भूमिका में देखा जाएगा। 

जो रूट को उमेश यादव ने इस तरह से किया आउट, अंपायर भी रह गए दंग: VIDEO

Advertisement

वह 'रोडीज' के नए संस्करण 'रोडीज राइजिंग' में नेहा धूपिया के साथ जज की भूमिका में होंगे।  अपने एक बयान में हरभजन ने कहा, "युवा पीढ़ी इस देश का भविष्य है और इस पीढ़ी के बीच 'रोडीज' का शो काफी लोकप्रिय है। यह केवल एक शो ही नहीं, बल्कि लोगों के लिए रोमांच, ताकत, क्षमता और कड़ी मेहनत की जीवनशैली बन गया है। इस शो का हिस्सा बनने के लिए यह कारण पर्याप्त हैं।"

BREAKING: साउथ अफ्रीका के इस दिग्गज खिलाड़ी ने लिया क्रिकेट से संन्यास

Advertisement

इस शो के लिए उत्साहित हरभजन ने कहा, "हमने इस शो की शूटिंग अभी शुरू नहीं की है और न ही टीम के सदस्यों ने कोई जानकारी साझा की है। मैं इसे इसी प्रकार राज रखना चाहूंगा।"

OMG: गौतम गंभीर पर बरसे विराट कोहली, गंभीर ने की थी फील्डिंग में चूक

इस अवसर पर अभिनेत्री नेहा ने कहा कि वह इस शो में वापसी कर काफी खुश हैं और एक महिला होने के नाते वह यह महसूस करती हैं कि वह लड़कियों को आगे आने के लिए प्रोत्साहित करेंगी। इसके साथ वह उन्हें उनके सपने जीने और खुद को साबित करने के लिए भी प्रेरित करेंगी।

#BREAKING: युवराज सिंह ने दिया धोनी को बड़ा धोखा, धोनी के साख किया ऐसा धोखा..

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार