इंडिया साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। सीरीज के तीसरे टेस्ट में एक बार फिर भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत खराब शॉट खेलते हुए आउट हुए, जिसकी वजह से उन्हें इस पूरी सीरीज में ही आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। इसी बीच अब भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने ऋषभ पंत को अपनी गलतियों से उभरने के लिए सुझाव दिया है।

Advertisement

हरभजन सिंह ने केपटाउन टेस्ट से पहले अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें उन्होंने ऋषभ पंत को बॉलर्स को अटैक करने से पहले पिच पर थोड़ा समय बिताने की सलाह दी थी। साथ ही उन्होंने कहा कि हर बॉल पर चौका या छक्का मारना नहीं सिंगल और डिफेंस करना आना चाहिए।

उन्होंने इस विकेटकीपर बल्लेबाज पर बात करते हुए कहा था कि "पंत एक होनहार खिलाड़ी है और वो भारतीय टीम को सिंगल हैंडिड भी मैच जीतवा सकता है। अगर किसी इंडियन विकेटकीपर बल्लेबाज ने बाहर की पिचों पर अच्छी और मैच जिताऊ इनिंग खेली है, तो वो पंत के बल्ले से ही आई है।"

इस दिग्गज स्पिनर ने सवाल करते हुए कहा कि "क्या हमे पंत के साथ और स्टिक करना होगा? क्योंकि उन्होंने जिस लिहाज़ की खराब शॉट्स मारी और आउट हुए है, उन शॉट की जरूरत नहीं थी। उन्होंने कहा कि अगर पंत पिच पर समय बिताते तो मुझे लगता है कि वो रन बना सकते थे।"

उन्होंने कहा "मैं चाहूंगा कि पंत को अभी और मौके मिले क्योंकि वो एक मैच विनर प्लेयर है जिस दिन ये पारी खेलेंगे, मैच जितवा देंगे। साथ ही राहुल द्रविड़ को उनसे शॉट्स सेलेक्शन पर बात करनी होगी।"

बता दें कि इस पूरी सीरीज में ही अब तक ऋषभ पंत लगातार ही खराब अटैकिंग शॉट खेलते हुए आउट हुए है। हालांकि सीरीज अभी भी 1-1 की बराबरी पर है। सीरीज का डिसाइडर मैच केपटाउन में खेला जा रहा है, जिसे जीतने वाली टीम सीरीज भी जीत जाएगी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार