13 अगस्त,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद का मानना है कि हार्दिक पांड्या के पास भारत का अगला कपिल देव बनने की काबिलियत है अगर वह अपने खेल पर ध्यान लगाए रखें।वन डे और टी20 इंटरनेशनल टीम में अपनी उपयोगिता साबित करने वाले हार्दिक पांड्या ने श्रीलंका के खिलाफ जारी तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़ा।

Advertisement

पांड्या के शानदार शतक के बाद एमएसके प्रसाद ने कहा “अगर हार्दिक अपने खेल पर ध्यान बनाए रखते हैं तो हम देखेगें कि आने वाले समय में उनकी तुलना महान कपिल देव से होगी।
1994 में कपिल के रिटायर होने के बाद से भारतीय क्रिकेट टीम को उनकी जैसी काबिलियत वाला कोई ऑलराउंडर खिलाड़ी नहीं मिला है।क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत, देखिए PHOTOS 

Advertisement

जब प्रसाद से पूछा गया कि क्या भारत की एक अच्छे ऑलराउंडर की तलाश खत्म हो गई है, तो उन्होंने कहा "हां"।

भारतीय टीम के विकेटकीपर रहे प्रसाद ने कहा कि “" मुझे यह कहते हुए बहुत खुशी हो रही है कि एक ऑलराउंडर के की हमारी खोज हार्दिक पांड्या के रुप में सफल रही है।  पांड्या पहले ही वनडे और टी20I में अपनी उपयोगिता साबित कर चुके हैं और अब उन्होंने टेस्ट में भी शानदार आगाज किया है।“

उन्होंने मिले हुए मौकों का भरपूर फायदा उठाया और शानदार प्रदर्शन किया।ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स PHOTOS 

गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या (108) के टेस्ट करियर के पहले शतक के दम पर भारत ने पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को श्रीलंका के खिलाफ अपनी पहली पारी में 487 रन बनाए हैं। जिसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 135 रन पर सिमट गई। पांड्या ने पहली पारी में एंजेलो मैथ्यूज का बहुत महत्वपूर्ण विकेट भी हासिल किया। 

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार