मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कितने करीबी दोस्त हैं ये कोई छिपी बात नहीं है लेकिन जो लोग इन दोनों की दोस्ती के बारे में नहीं जानते हैं वो चेन्नई सुपरकिंग्स द्वारा शेयर किया गया लेटेस्ट वीडियो देख सकते हैं जिसमें इन दोनों की जिगरी दोस्ती की झलक देखी जा सकती है।
CSK और MI के बीच होने वाले बड़े मुकाबले से पहले जब दोनों टीमें ट्रेनिंग कर रही थीं, तो हार्दिक धोनी को प्रैक्टिस करते देखने के लिए वहीं रुक गए। जब 44 साल के धोनी ने एक शानदार छक्का लगाया, तो हार्दिक ने ज़ोर से कहा, "माही भाई, लव यू डार्लिंग।" ये पल अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और फैंस इस वीडियो को जमकर शेयर भी कर रहे हैं।
हालांकि, जैसा कि इस पूरे सीज़न में होता आया है, एमएस धोनी ने मैच से पहले टीम के साथ ट्रेनिंग की है, लेकिन CSK बनाम MI मैच में उनके खेलने को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है। फैंस को उम्मीद है कि थाला इस मैच में खेलते हुए नजर आएंगे लेकिन फिलहाल चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
Also Read: LIVE Cricket Score
वहीं, पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा कि इस मैच में एमआई का पलड़ा भारी है। कैफ ने जियोहॉटस्टार पर कहा, "कागज पर, मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स से ज्यादा मजबूत दिखती है क्योंकि उनके पास कई मैच विनर और अनुभवी खिलाड़ी हैं। हालांकि, मैचों को जीत में न बदल पाना एमआई की एक संभावित कमी हो सकती है। जब आप हालिया फॉर्म को देखते हैं, तो बहुत सारे सवाल उठते हैं क्योंकि एमआई ज्यादा मैच नहीं जीत रही है। फिर भी, अपने दिन पर, अगर वे जबरदस्त क्रिकेट खेलते हैं, तो उन्हें रोकना बहुत मुश्किल हो सकता है।"