महिला एशिया कप 2026 में शनिवार का दिन क्रिकेट फैंस के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है। दुबई इंटरनेशनल में भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान टीम के बीच एक जोरदार मुकाबला होने वाला है। भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है। पाकिस्तान पर जीत के साथ टीम इंडिया ग्रुप में शीर्ष पर रहने के इरादे से उतरेगी।

Advertisement

भारतीय टीम ने थाइलैंड और हांगकांग के खिलाफ पिछले 2 मैचों में दमदार बल्लेबाजी की और बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। थाइलैंड के खिलाफ भारत ने 94 रन से जीत दर्ज की, जबकि हांगकांग के खिलाफ 137 रन के बड़े अंतर से मैच जीता है।

पाकिस्तान के खिलाफ भी भारतीय बल्लेबाजों की भूमिका अहम रहने वाली है।

भारत के लिए चिंताजनक स्थिति यह है कि टीम के शीर्ष तीन बल्लेबाजों का प्रदर्शन उनकी प्रतिष्ठा के अनुरुप पाकिस्तान के खिलाफ नहीं रहा है।

सलामी बल्लेबाज और टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने 2014 से 2026 के बीच पाकिस्तान के खिलाफ 11 मैचों की 11 पारियों में 2 अर्धशतक लगाते हुए 307 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 68 रन है। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 2009 से 2026 के बीच 16 मैचों की 13 पारियों में 230 रन बनाए हैं। हरमन के नाम पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में एक भी अर्धशतक नहीं है। विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा भी 2022 से 2026 के बीच पाकिस्तान के खिलाफ 5 मैचों की 5 पारियों में 127 रन बना सकी हैं।

हालांकि, मंधाना एशिया कप में अच्छी फॉर्म में दिखी हैं। हांगकांग के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने तूफानी शतक लगाया था। इसलिए मंधाना ने पाकिस्तान के खिलाफ टीम को मजबूत शुरुआत की उम्मीद रहेगी। इसके अलावा, कप्तान हरमन और शेफाली वर्मा से भी प्रभावी पारियों की जरुरत होगी।

सलामी बल्लेबाज और टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने 2014 से 2026 के बीच पाकिस्तान के खिलाफ 11 मैचों की 11 पारियों में 2 अर्धशतक लगाते हुए 307 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 68 रन है। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 2009 से 2026 के बीच 16 मैचों की 13 पारियों में 230 रन बनाए हैं। हरमन के नाम पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में एक भी अर्धशतक नहीं है। विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा भी 2022 से 2026 के बीच पाकिस्तान के खिलाफ 5 मैचों की 5 पारियों में 127 रन बना सकी हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत-पाकिस्तान के बीच अब तक 17 मैच हुए हैं। टीम इंडिया ने 14, जबकि पाकिस्तान ने 3 मैच जीते हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार