Harmanpreet Kaur Record: हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कैप्टेंसी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम (India Women's Cricket Team) ने बीते सोमवार, 13 जुलाई को लॉर्ड्स टेस्ट (ENG-W vs IND-W One off Test) में इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाकर शानदार जीत दर्ज की। गौरतलब है कि इसी के साथ कैप्टन हरमन के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, 37 वर्षीय हरमनप्रीत कौर भारतीय क्रिकेट इतिहास की ऐसी चौथी खिलाड़ी बन गईं हैं जिनकी कप्तानी में टीम ने लॉर्ड्स टेस्ट जीता। उनसे पहले सिर्फ 1986 में कपिल देव, 2014 में महेंद्र सिंह धोनी, और 2021 में विराट कोहली ने ये कारनामा किया था।
बताते चलें कि हरमनप्रीत कौर बतौर कैप्टन लॉर्ड्स में महिला टेस्ट जीतने वाली भी पहली खिलाड़ी बनीं हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया एकमात्र टेस्ट, लॉर्ड्स में खेला गया पहला महिला टेस्ट था। इस मुकाबले में उन्होंने (हरमन) अपनी बैटिंग से भी प्रभावित किया और पहली इनिंग में 121 गेंद खेलकर अर्धशतक लगाते हुए 58 रन बनाए। इसके बाद वो दूसरी इनिंग में 34 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हुई।
मैच का हाल: लॉर्ड्स के मैदान पर भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड के सामने जीत दर्ज करने के लिए 457 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा था जिसका पीछा करते हुए इंग्लिश टीम अपनी दूसरी इनिंग में 62.5 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 186 रन बनाकर आउट हुई। तो ऐसे टीम इंडिया ने ये मुकाबला 270 रनों के बड़े अंतर से जीतकर अपने नाम किया।
Also Read: LIVE Cricket Score
ध्यान दें कि इससे पहले भारत ने अपनी पहली इनिंग में 285 रन बनाए थे, वहीं इंग्लैंड 170 रन करके आउट हो गई थी। बात करें अगर मुकाबले की नायिका की तो टीम इंडिया की विकेटकीपर बैटर यस्त्रिका भाटिया ने दूसरी इनिंग में 158 गेंदों पर 113 रन ठोकते हुए शतकीय पारी खेली, वहीं क्रांति गौड़ ने दो इनिंग में इंग्लैंड के 7 विकेट (5/37, 2/54) झटके। क्रांति को लॉर्ड्स टेस्ट के प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है।