टीम इंडिया के नए डेथ ओवर स्पेशलिस्ट हर्षल पटेल केवल नाम के ही डेथ ओवर स्पेशिलिस्ट रह गए हैं। आईपीएल में अपनी गेंदों से विपक्षी बल्लेबाजों को तबाह करने वाले हर्षल पटेल इंटरनेशनल क्रिकेट में खुद पूरी तरह से फ़ना होते हुए नजर आ रहे हैं। आलम ये है कि इस साल हर्षल पटेल इतने छक्के खा चुके हैं जितना जसप्रीत बुमराह ने अपने पूरे T20I करियर में नहीं खाया।

Advertisement

हर्षल पटेल इस साल 28 छक्के खा चुके हैं। जो साफ इस बात को दर्शाता है कि हो ना हो टीम इंडिया के इस नए डेथ ओवर स्पेशलिस्ट पर विपक्षी बल्लेबाजों ने डेंट लगा दिया है। जसप्रीत बुमराह ने अब तक भारत के लिए 58 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले तब जाकर उन्हें 28 छक्के पड़े। वहीं हर्षल पटेल अब तक केवल 18 टी-20 मैच खेले हुए हैं।

Advertisement

जसप्रीत बुमराह के बगैर टीम इंडिया की बॉलिंग की पोल खुलती जा रही है। आवेश खान हों या उमरान मलिक आईपीएल में चमकने वाले लगभग सभी सितारे जिन्हें टीम इंडिया के लिए मौका दिया गया वो फीके साबित हुए। टी-20 वर्ल्ड कप नजदीक है ऐसे में भारत की डेथ ओवर की गेंदबाजी रोहित शर्मा एंड मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

वहीं अगर हर्षल पटेल की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मैच में अपने 4 ओवर के कोटा में उन्होंने बिना कोई विकेट लिए 49 रन लुटवाए थे। इतना ही नहीं अगर उनके ओवरऑल टी-20 इंटरनेशनल करियर पर नजर डालें तो 18 टी-20 मैचों में हर्षल पटेल ने 8.83 एकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 23 विकेट झटके हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार