Hasan Ali Yorker: हसन अली ने काउंटी चैंपियनशिप में शानदार पेस और झनझनाती स्पिड से मिडिल स्टंप को टुकड़ों में तोड़ दिया। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज ने ग्लॉस्टरशायर (Gloucestershire) और लंकाशायर (Lancashire) के बीच खेले गए मैच के दौरान अपनी गेंदबाजी से फैंस का ध्यान खींचा है।

Advertisement

यह वाक्या मैनचेस्टर में चार दिवसीय मुकाबले के अंतिम दिन के करीब घटा। ग्लॉस्टरशायर की दूसरी पारी में 25वें ओवर की अंतिम गेंद पर हसन अली ने बल्लेबाज ब्रेसी के मिडिल स्टंप को उखाड़ दिया। दाएं हाथ के हसन अली का यॉर्कर विपक्षी विकेटकीपर-बल्लेबाज के लिए बहुत अच्छा साबित हुआ और उसे पवेलियन जाना पड़ा।

Advertisement

हसन अली की गेंद के सामने बल्लेबाज पूरी तरह से असहाय नजर आया था। इसके बाद हसन अली ने अपने ट्रेडमार्क स्टाइल में विकेट का जश्न भी मनाया। बल्लेबाज ब्रेसी हसन अली से शॉर्ट-पिच डिलीवरी की उम्मीद कर रहे थे, उनका वजन बैकफुट पर था और यहीं उनसे भारी चूक हो गई थी।

एक प्लंब एलबीडब्ल्यू आउट होने से बचने के लिए, उन्होंने फ्रंट लेग को हटाया लेकिन, गेंद को पूरी तरह से कवर नहीं कर सके। गेंद दोनों पैरों के बीच के गैप से निकल गई और मिडिल स्ंटप ले उड़ी। बल्लेबाज के पास समझने का मौका ही नहीं था कि उसके साथ क्या हुआ है।

किसी भी तेज गेंदबाज के लिए ये एक मजेदार सीन था। बीच का स्टंप टर्फ से बाहर निकला और दो टुकड़ों में टूट गया। पहली पारी में भी हसन अली ने अपनी गेंदों से कहर बरपाते हुए 6 विकेट झटककर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार