लाहौर, 14 सितम्बर (CRICKETNMORE)| वर्ल्ड इलेवन ने रोमांचक मैच में हाशिम अमला (नाबाद 72) की बेहतरीन पारी और अंत में थिसारा परेरा के 19 गेंदों में 46 रनों की बदौलत बुधवार को दूसरे टी-20 मैच में पाकिस्तान को उसके घर में सात विकेट से हरा दिया। 

Advertisement

इसी के साथ उसने तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। मंगलवार को खेले गए पहले मैच में पाकिस्तान ने 20 रनों से जीत हासिल की थी।

Advertisement

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। उसकी तरफ से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं बना सका था। इस चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को वर्ल्ड इलेवन ने एक गेंद शेष रहते हुए तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।  हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बेहद हॉट, जरूर देखें 

आखिरी ओवर में वर्ल्ड इलेवन को जीतने के लिए 13 रनों की दरकार थी। ओवर की पांचवीं गेंद पर परेरा ने छक्का मार वर्ल्ड एकदाश को विजेता बनाया। 

तमीम इकबाल (23) और अमला ने 5.3 ओवरों में 47 रन जोड़ते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दी। इकबाल को सोहेल खान ने पवेलियन भेजा। टिम पेन सिर्फ 10 रनों का योगदान दे सके। वहीं कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 20 रन बनाए। यह दोनों 106 रनों के कुल स्कोर तक पवेलियन लौट चुके थे। 

यहां से अमला को परेरा का साथ मिला और दोनों ने चौथे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई।

Advertisement

अमला ने अपनी पारी में 55 गेंदों का सामना किया और पांच चौकों सहित दो छक्के जड़े। परेरा ने अपनी पारी में एक भी चौका नहीं मारा और पांच छक्के लगाए। हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बेहद हॉट, जरूर देखें  

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान के लिए फखर जमन (21) और अहमद शहजाद (43) ने पहले विकेट के लिए 4.5 ओवरों में 41 रन जोड़े। खतरनाक दिख रहे फखर को लेग स्पिनर सैमुएल बद्री ने पवेलियन भेजा। 

शहजाद ने बाबर आजम (45) के साथ मिलकर टीम को 100 के आंकड़े तक पहुंचा दिया था। इसी स्कोर पर लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने शहजाद को अर्धशतक पूरा करने से रोक दिया। 

Advertisement

135 के कुल स्कोर पर आजम भी बद्री का शिकार होकर पवेलियन लौट गए। अंत में शोएब मलिक ने 23 गेंदों में एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 39 रनों की पारी खेल टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। मलिक पारी की आखिरी गेंद पर आउट हुए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार