Joel Paris BBL: बिग बैश लीग टूर्नामेंट का 53वां मुकाबला सिडनी सिक्सर्स और होबार्ट हेरिकेंस (Hobart Hurricanes vs Sydney Sixers) के बीच सोमवार (23 जनवरी) को बैलेरीव ओवल में खेला जा रहा है। इस मैच में हेरिकेंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद मैदान पर एक बेहद ही अजीबोगरीब घटना देखने को मिली। दरअसल, यहां हेरिकेंस के पेसर जोएल पेरिस (Joel Paris) ने अपनी एक गेंद पर 16 रन लूटा दिये।

Advertisement

जी हां, आपने एक दम सही पढ़ा। 30 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ जोएल पेरिस ने एक ओवर में नहीं बल्कि अपनी सिर्फ एक लीगल गेंद पर 16 रन लुटा दिये। दरअसल, यह घटना सिडनी सिक्सर्स की पारी के दूसरे ओवर में घटी। स्मिथ स्ट्राइक पर थे, पेरिस ने ओवर की तीसरी गेंद नो बॉल डिलीवर की जिसपर स्मिथ ने घुटने पर बैठकर छक्का जड़ दिया।

Advertisement

अगली गेंद अब फ्री हिट थी। यहां गेंदबाज़ को पूरा भरोसा था कि अपनी रेड हॉट फॉर्म में बल्लेबाज़ी कर रहे स्मिथ बड़ा शॉट लगाएंगे। ऐसे में गेंदबाज़ ने स्मिथ के शरीर पर गेंद डिलीवर करनी चाही, लेकिन यहां गेंद वाइड हुई और विकेटकीपर को मिस करके बाउंड्री के बाहर पहुंच गई। फ्री हिट अभी भी बाकी थी जिसमें अब स्मिथ ने हाथ खोले और चौका बटोर लिया। पहली गेंद पर नो बॉल के साथ सिक्स यानी 7 रन, दूसरी गेंद पर वाइड के साथ चौका यानी 5 रन और तीसरी गेंद पर चौका यानी एक लीगल गेंद पर पेरिस ने कुल 16 रन लुटा दिये।

हालांकि इस खराब ओवर के बाद जोएल पेरिस ने अच्छी वापसी की और मुकाबले में तीन ओवर में कुल मिलकर 32 रन देकर एक विकेट झटक लिया। वहीं बात करें अगर स्टीव स्मिथ की तो यह ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ शानदार फॉर्म में है और इस मैच में भी उन्होंने 33 गेंदों पर 66 रनों की तूफानी पारी खेली। सिडनी सिक्सर्स ने 20 ओवर में 180 रन बनाए हैं। होबार्ड हेरिकेंस को यह मैच जीतने के लिए 181 रनों का टारगेट प्राप्त करना होगा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार