How Can India Qualify For WTC 2025 Final: भारतीय क्रिकेट टीम को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के हाथों 25 रन से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने मेजबान भारतीय टीम को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। भारत की धरती पर पहली पार भारतीय टीम तीन टेस्ट की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप हुई है। मुंबई टेस्ट में मिली इस हार के साथ ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। इससे  वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में पहुंचने की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है।

Advertisement

भारत WTC 2023-25 की पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम का पॉइंट्स प्रतिशत अब 58.33 हो गया है और मौजूदा WTC चैंपियनशिप, जिसने अपना आखिरी टेस्ट मैच मार्च 2024 में खेला था वो 62.50 पॉइंट्स प्रतिशत के साथ टेबल में टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।  श्रीलंका तीसरे नंबर पर है, जिसका पॉइंट्स प्रतिशत 55.56 है। जबकि 54.54 पॉइंट्स प्रतिशत के साथ न्यूजीलैंड चौथे नंबर पर आ गई हैं। 

Advertisement

टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में कैसे पहुंच सकती है

भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपिय़नशिप 2023-25 के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले अपने आखिरी पांच टेस्ट मैचों में से चार में जीत हासिल करनी होगी। बता दें कि भारत अभी तक हुए दो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप फाइनल में पहुंची है। 

भारत अगले हफ़्ते पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने वाला है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का 2024-25 संस्करण 22 नवंबर को पर्थ में शुरू होने वाला है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर के पिछले दो संस्करण जीते हैं, लेकिन इस बार भारत को WTC फ़ाइनल में जगह पक्की करने के लिए चार मैच जीतने होंगे।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

भारत 2021 और 2023 WTC फाइनल भी खेला था, लेकिन दोनों ही मौकों पर उसे हार का सामना करना पड़ा। 2021 के फाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथेम्प्टन में भारत को 8 विकेट से हराया था, जबकि 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रनों से हराया था।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार