इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 68वां मुकाबला शनिवार, 23 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच इकाना स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा। ये मुकाबला लखनऊ से ज्यादा पंजाब के लिए जरूरी होगा क्योंकि पंजाब की टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है जबकि लखनऊ की टीम काफी पहले टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।

Advertisement

ऐसे में इन दोनों टीमों के बीच होने वाले मैच में पंजाब किंग्स के पास अपने अभियान को पटरी पर लाने का एक आखिरी मौका होगा। सात मैचों में अजेय रहने के साथ शुरुआत करने के बाद, PBKS अब शर्मनाक तरीके से बाहर होने के कगार पर खड़ी है और उसका भाग्य अब उसके अपने हाथों में नहीं है। PBKS एक ऐसी टीम लग रही थी जिसे हराना मुश्किल था लेकिन दूसरे हाफ में कहानी इतनी बदल गई कि वो एक जीत के लिए तरस रहे हैं।

Advertisement

इस समय पंजाब के 13 मैचों के बाद भी कुल 13 ही अंक हैं। एक समय पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर रहने वाली टीम इस समय फिसलकर पांचवें स्थान पर आ गई है और अब अगर वो लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना मैच जीत भी जाते हैं, तो भी उन्हें दूसरे मैचों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा। अब सवाल ये उठता है कि पंजाब की टीम कैसे चौथे स्थान पर फिनिश कर सकती है, तो चलिए आपको पूरा समीकरण बताते हैं।

पंजाब इस समय 13 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं, जो राजस्थान रॉयल्स से एक स्थान नीचे है। राजस्थान रॉयल्स के 13 मैचों में 14 अंक हैं। KKR और DC भी दौड़ में बनी हुई हैं, हालांकि DC की उम्मीदें बहुत ही कमज़ोर नजर आ रही है और कह सकते हैं कि वो सिर्फ़ कागज़ों पर ही दौड़ में है। अब अगर बात करें पंजाब की तो अगर PBKS LSG के खिलाफ अपना मैच जीत जाती है, तो वो अस्थायी तौर पर RR से चौथा स्थान छीन लेगी। 

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि, RR के पास अभी भी एक मैच बाकी रहेगा। इसके बाद PBKS को मुंबई इंडियंस से मदद की उम्मीद होगी, जो अपने आखिरी मैच में RR का सामना करेगी। PBKS की अपनी जीत के अलावा, MI की जीत भी उन्हें प्लेऑफ़ में पहुंचा सकती है। हालांकि, इसमें एक और पेंच है। अगर PBKS जीत जाती है और RR हार जाती है, लेकिन KKR दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बड़े अंतर से जीत जाती है, तो भी किंग्स टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है। उदाहरण के लिए, अगर PBKS एक रन से जीतती है, तो KKR को NRR के आधार पर PBKS से आगे निकलने के लिए DC को कम से कम 52 रनों से हराना होगा। अगर PBKS की जीत का अंतर 10 रन होता है, तो KKR को 61 रनों से जीतना होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार