आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के 33 वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हुआ जहां दिल्ली की टीम ने हैदराबाद को 8 विकेट से हराया।

Advertisement

इस मैच में हैदराबाद की ओर से खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर 3 गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।

Advertisement

इस मैच से पहले साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने यह भविष्यवाणी की थी कि डेविड वॉर्नर दिल्ली के खिलाफ इस मैच में बड़ा स्कोर बनाएंगे।

साथ ही स्टेन ने यह भी कहा कि उनकी कई भविष्यवाणी सही नहीं हुई इसलिए अगर वॉर्नर फेल होते हैं तो स्टेन ही इसकी जिम्मेदारी लेंगे।

ईएसपीएन से एक खास बातचीत के दौरान स्टेन ने कहा था," आज की रात डेविड वॉर्नर बड़ा स्कोर करेंगे। मैंने अभी तक कोई भविष्यवाणी सही नहीं की है इसलिए ऐसा नहीं होता है तो इसकी जिम्मेदारी मैंन लूंगा।"

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

इस मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों  में 9 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 17.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार