T20 World Cup Semi-Final Qualification Scenarios: जिम्बाब्वे के हाथों मिली 1 रन की हार के बाद अब पाकिस्तान का भाग्य उसके हाथों में नहीं है। पहले मैच में चिर-प्रतिद्वंदी भारत से मिली हार और जिम्बाब्वे द्वारा की गई उलटफेर के बाद सबसे बड़ा सवाल है कि पाकिस्तान के पास सेमीफाइनल में पहुंचने की कितनी संभावना है। 

Advertisement

अगर पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचे की उम्मीदों को जिंदा रखना है तो पहले उसे अपने बाकी बचे तीनों मैच जीतने होंगे, जिससे उसके 6 पॉइंट हो जाएंगे। वो भी बड़े अंतर से, जिसके चलते पाकिस्तान की रनरेट अच्छी हो।

Advertisement

भारत,जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका अपने आखिरी तीन में से एक भी जीत जाते हैं तो पाकिस्तान की टीम बाहर हो जाएगी। ऐसे में पाकिस्तान चाहेगा की भारतीय टीम अपने बाकी बचे तीनों मैच भी जीते। 

जिम्बाब्वे को अपने आखिरी तीन मैच भारत, नीदरलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ खेलने हैं। जिसमें से जिम्बाब्वे दो मैच हार जाए। वहीं बांग्लादेश अपने आखिरी तीन मैच में से एक हारे। इसके बाद ही पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद रहेंगी। 

ग्रुप 2 की पॉइंट्स टेबल में 2 जीत के साथ भारतीय टीम फिलहाल पहले नंबर हैं। साउथ अफ्रीका दूसरे और जिम्बाब्वे तीसरे नंबर पर काबिज हैं। पाकिस्तान दो मैच में दो हार के साथ पांचवें नंबर पर है।

ग्रुप 2 के बाकी बचे मैच

Advertisement

30 अक्टूबर- बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे, नीदरलैंड बनाम पाकिस्तान और भारत बनाम साउथ अफ्रीका

2 नवंबर- जिम्बाब्वे बनाम नीदरलैंड और भारत बनाम बांग्लादेश

3 नवंबर - पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका

Advertisement

6 नवंबर - साउथ अफ्रीका बनाम नीदरलैंड, पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश और भारत बनाम जिम्बाब्वे

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार