भातरतीय स्पोर्ट्स के बड़े जानकार और पत्रकार विजय लोकपल्ली ने भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के जीवन पर एक बुक लिखी है, जिसका नाम ‘Driven: The Virat Kohli Story’ हैं |

पाकिस्तान के यासिर शाह ने ललकारा अश्विन को, दी मुकाबला करने की धमकी

Advertisement

इस बायोग्राफी में विजय लोकपल्ली ने खुलासा किया है कि कैसे कोहली का नाम “चीकू” पड़ा..

Advertisement

विजय लोकपल्ली के अनुसार कोहली  ने चीकू नाम अपने रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान पाया था। दिल्ली के तरफ से खेलने वाले कोहली के टीम में उस समय सहवाग, गंभीर और रजत भाटिया जैसे खिलाड़ी हुआ करते थे। अपने साथ ऐसे बेहतरीन खिलाड़ियों का साथ पाकर कोहली की खुशी का ठिकाना नहीं हुआ करता था।

BREAKING: अब स्कूल में पढ़ाई जाएगी विराट और अनुष्का की लव स्टोरी

एक रणजी ट्रॉफी मैच खेलने के बाद शाम को कोहली अपनी हेयर कटिंग के लिए  एक सैलून  में चले गए जहां उन्होंने अपने हेयरस्टाइल को एक नया लुक दिया।

नए लुक के साथ जब कोहली ड्रेसिंग रूम में पहुंचे तो उन्होंने अपने साथी खिलाड़ियों से नए हेयरस्टाइल के बारे में पूछा। जिस पर वहां मौजूदा टीम के अस्सिटेंट कोच अजित चौधरी ने मजाक करते हुए कहा था कि तुम दूर से देखने पर चीकू की तरह दिख रहे हो। 

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की लड़ाई सामने आई, माइकल क्लार्क ने इस खिलाड़ी को कहा अपशब्द..

हालांकि उस वक्त कोहली ने अपने को चीकू बुलाए जाने को लेकर कोई बहस नहीं की लेकिन बाद में अपने साथी खिलाड़ियों के द्वारा बार – बार चीकू कहे जाने के बाद कोहली का निक नेम चीकू पड़ गया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार