10 नवंबर। महिला टी-20 विश्व कप के पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड शतक जड़ने वाली भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि टूर्नामेंट में उनकी टीम को अभी लंबा सफर तय करना है। हरमनप्रीत द्वारा 51 गेंदों में बनाए गए 103 रनों की बदौलत भारत ने शक्रवार को न्यूजीलैंड को 34 रनों से शिकस्त देकर प्रतियोगिता की विजयी शुरुआत की। 

Advertisement

 ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ्स,देखें PICS

मैच के बाद हरमनप्रीत ने कहा, "मैं इस को लेकर उत्साहित हूं लेकिन हमें अभी भी लंबा सफर तय करना है। हमें एक टीम के रूप में बहुत सुधार करने की आवश्यकता है। मुझे पता है कि अगर मैं टिक गई तो मैं अपने शॉट खेल सकती हूं। जेमी ने भी बेहतरीन खेल दिखाया। जब आप आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तब आपको ऐसे बल्लेबाज की जरूरत होती है जो छोर बदलता रहे। हालाकि, हमें गेंदबाजी में भी सुधार की जरूरत है।"

हरमनप्रीत ने कहा, "जीतना खेल का एक हिस्सा है और जब से रमेश पोवार सर हमसे जुड़े हैं तबसे टीम में काफी बदलावा आया है।"  ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ्स,देखें PICS

भारतीय टीम अपने अगले मैच में रविवार को पाकिस्तान का सामना करेगी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार