नई दिल्ली, 28 जून (CRICKETNMORE)| ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली का कहना है कि वनडे प्रारूप में दोनों छोर से नई गेंदों के इस्तेमाल से गेंदबाजों को मदद मिलती है। ली का कहना है कि 50 ओवरों वाले प्रारूप में दो गेंदों का इस्तेमाल बड़ा मुद्दा नहीं है। 

Advertisement

भारतीय टेलीविजन का एक लोकप्रिय चेहरा रहने वाले ली ने यह भी कहा कि वह वनडे क्रिकेट को वापस उसी स्थिति में देखना चाहते हैं, जब 250 से 280 के स्कोर को प्रतिस्पर्धी स्कोर माना जाता था। 

Advertisement

उल्लेखनीय है कि इस माह की शुरुआत में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में छह विकेट के नुकसान पर 481 रन बनाए थे। इस कारण भारतीय क्रिकेटके दिग्गजों में शुमार सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली से नकारात्मक प्रतिक्रियाएं भी मिली थीं। 

ली ने कहा, "गेंदबाजों को केवल विकेट चाहिए। उन्हें उस पिच पर भी विकेट लेने होंगे, जिसमें बल्लेबाज आसानी से 400 रन बना रहे हैं या 450 का स्कोर खड़ा कर पा रहे हैं। मुझे अब भी लगता है कि 250-280 का स्कोर सबसे ज्यादा है।"

 

तेंदुलकर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा वनडे में दो गेंदों के इस्तेमाल के नियम को इस प्रारूप को बिगाड़ने की सही पहल करार दिया था। इस पर ली ने उलट प्रतिक्रिया दी है। 

Advertisement

ली ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि वनडे में एक या दो गेंदों के इस्तेमाल से कोई मुद्दा खड़ा हो सकता है। दो नई गेंदों का होना वनडे प्रारूप में गेंदबाजों को मदद दे सकता है।" 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि दो गेंदों के इस्तेमाल का फायदा यह है कि ये रिवर्स स्विंग में परेशानी खड़ी नहीं करेंगी और यह आज के समय में गेंदबाजों के लिए बेहद ही अहम उपकरण है। 

ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफलतम गेंदबाजों में शुमार ली ने कहा कि दो गेंदों के होने से मैच गेंदबाजों के लिए सहज हो जाता है। यह जरूरी है कि पिच पर पर्याप्त रूप में घास हो। 

Advertisement

भारत में 'अमेजॉन इंडिया' के जरिए लांच हुए विटामिन-डी से युक्त सोलार-डी क्रीम के ब्रैंड एम्बेसेडर ली ने कहा, "मेरे लिए यह सबसे सही तरीका है। मैं यह नहीं कह रहा कि पिच पर अधिक घास हो, लेकिन इतनी घास मौजूद हो, जिसमें गेंदबाज काम कर सकें।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार