भारत बनाम जिम्बाब्वे: भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। पहले टी20 में टीम इंडिया का प्रदर्शन लाजवाब रहा और भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।

Advertisement

भारतीय टीम दूसरे टी20 को जीतकर सीरीज को अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पहले टी20 में मिली जीत में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला से अहम योगदान रहा। उन्होंने सिर्फ 19 गेंदों में 50 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर 28 रन बनाकर नाबाद रहे।

वहीं, गेंदबाजी में मयंक यादव और प्रिंस यादव ने दो-दो विकेट चटकाए। मयंक ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 18 रन खर्च किए, जिसके चलते उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया। बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर की यह पहली जीत भी रही। हरारे की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के मुफीद नजर आई थी। शुरुआती ओवरों में पिच से तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद मिली थी। वहीं, बाद में पिच पहली पारी के मुकाबले बल्लेबाजी के लिए थोड़ा आसान दिखाई दी थी। शनिवार को भारतीय टीम सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

कब और कहां खेला जाएगा भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 25 जुलाई को खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समय के अनुसार, शाम 4 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। वहीं, टॉस आधा घंटे पहले होगा।

कहां देख पाएंगे भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले का टेलीकास्ट आप यूनाइट8 स्पोर्ट्स चैनलों पर देख सकेंगे। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ आप फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर ले सकेंगे।

कहां देख पाएंगे भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला?

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार