भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना होने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस दौरान कुछ ऐसे खुलासे हुए जिनसे सोशल मीडिया पर फैंस बवाल काट रहे हैं। विराट ने वनडे की कप्तानी छीने जाने पर भी जवाब दिया।

Advertisement

इस दौरान कोहली ने बोलते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ डेढ़ घंटे पहले ही पता चला कि उनकी वनडे कप्तानी छीनी जा रही है। विराट ने कहा, "टेस्ट के लिए चयन से डेढ़ घंटे पहले मुझसे संपर्क किया गया था। मुख्य चयनकर्ता ने मेरे साथ टेस्ट टीम के बारे में चर्चा की। कॉल समाप्त होने से पहले, मुझे बताया गया कि पांच चयनकर्ताओं ने फैसला किया है कि मैं वनडे में कप्तान नहीं हूं।"

Advertisement

इसके अलावा कोहली ने कहा कि जब उन्होंने T20I कप्तान के रूप में पद छोड़ने का फैसला किया था, तो इस बात को काफी अच्छे से संभाला गया था। वहीं, इसके अलावा कोहली ने रोहित शर्मा और खुद के बीच किसी भी तरह की खटास से इनकार कर दिया।

अब अगर कुल मिलाकर आप एक क्रिकेट फैन के नजरिए से इस पूरे मामले को देखते हैं तो आपको बीसीसीआई का ये रवैय्या बिल्कुल भी पसंद नहीं आएगा। क्योंकि जिस खिलाड़ी ने अपने देश के लिए इतनी शानदार परफॉर्मेंस दी हों उस खिलाड़ी के साथ आप इस तरह का बर्ताव कभी भी नहीं कर सकते हैं। लेकिन दुर्भाग्य से विराट के साथ ऐसा ही हुआ है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार